चंपावत में मानेश्वर के पास आमने-सामने की भिड़ंत के बाद पलटी जीप।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मानेश्वर के पास शनिवार देर शाम दो जीपों में भिड़ंत हो गई। कुछ यात्रियों को छिटपुट चोटें लगी। जो निजी अस्पतालों में मरहम पट्टी कर आगे बढ़ गए। अलबत्ता बाल-बाल बड़ा हादसा टल गया।
यहां से सात किमी दूर मानेश्वर में दो जीपों में टक्कर लग गई।
चंपावत से लोहाघाट जा रही इस जीप में आमने-सामने से लगी टक्कर इतनी तेजी से लगी कि एक जीप सड़क पर ही पलट गई। दोनों जीपों में 14 यात्री सवार थे। इनमें से चार लोगों को छिटपुट चोटें आईं। घायलों ने निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद दूसरे वाहन से आगे को निकल गए। (ब्यूरो)