फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में जीप खाई में गिरी, तीन घायल

Thu, 12 Apr 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पाटी के समीप खाई में गिरा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देवीधुरा से मोबाइल नेटवर्क में आई खराबी को दूर कर पिथौरागढ़ लौट रहे एक निजी मोबाइल कंपनी के कर्मियों की जीप पाटी के पास 60 मीटर गहरी खाई जा गिरी।  दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।      
 
बृहस्पतिवार को देवीधुरा में आइडिया कंपनी के नेटवर्क में आई दिक्कत को दूर करने के लिए पिथौरागढ़ से कंपनी के नेटवर्क इंजीनियर संदीप कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश और ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट कर्मचारी हेमंत कुमार को लेकर चालक पुष्कर कुमार बुलेरो जीप (यूके 05टीए-1601) से आया था। टावर में आई खामी को दूर करने के बाद लौटते समय करीब 2.30 बजे पाटी के समीप तहसील मोड़ पर मिट्टी में रपटने से जीप 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे जीप में सवार तीनों लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मनोज जोशी, बहादुर मेहता, भुवन गहतोड़ी, दीपक भट्ट ने मौके पर पहुंच कर घायलों को खाई से निकाला। जिन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, दिनेश कार्की, इंदर आदि पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। डॉ.आभाष सिंह ने बताया कि सभी तीनों लोग खतरे से बाहर है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें