फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी जेसीबी, एक की मौत

Fri, 16 Dec 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवीधुरा से सुनकोट जा रही जेसीबी 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है।

बृहस्पतिवार देर शाम देवीधुरा से सुनकोट जा रही जेसीबी (यूके04/सीए 9091) वालिक से कुछ पहले सुनकोट मार्ग पर 50 मीटर खाई में गिर गई। जेसीबी सवार चंदन सिंह चम्याल (48) पुत्र हर सिंह निवासी पखोटी, बबलू (15) पुत्र चंदन सिंह और कंचना (8) पुत्री भगवान सिंह निवासी सुनकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद यादव ने घायलों को खाई से निकालकर पाटी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। चंदन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि बबलू और कंचना की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया घटना के बाद चालक का पता नहीं चल पाया है। घायल बच्चों ने बताया कि चालक उनका रिश्तेदार था। घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो जेसीबी से जा रहे थे। पुलिस ने स्थानीय निवासी गोविंद चंद्र, दिनेश कार्की, शंकर सिंह, अशोक कांडपाल, रमेश गिरि की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। शुक्रवार को लोहाघाट से देवीधुरा गए चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें