क्वैरालाघाटी के भोलेश्वर मेले में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बूढ़ाखेत एकादश ने जय भोलेश्वर क्रिकेट कप पर कब्जा जमाया। बूढ़ाखेत की टीम ने फाइनल मुकाबले में 2009 से लगातार विजेता रही सैंदर्क एकादश की टीम को पराजित किया। बूढ़ाखेत एकादश के दिनेश नेगी ने 25 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। दिनेश को मैन आफ द मैच चुना गया। भोलेश्वर मेला संयोजक प्रकाश जोशी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
बल्लेबाजी करने उतरी सैंदर्क एकादश की टीम ने निर्धारित ओवरों में 44 रनों का लक्ष्य दिया, जबकि बूढ़ाखेत एकादश ने छह ओवर में ही चार विकेट खोकर 45 रन बना लिए। इसमें दिनेश नेगी के अलावा आशीष सिंह ने नाबाद 15 रन बनाए। प्रतियोगिता में क्षेत्र की चार टीमों ने शिरकत की। बूढ़ाखेत एकादश के महेश चंद्र, पंकज सिंह, मनोज कुमार, नरेश भट्ट, मोहन सिंह, सुनील कुमार, यशपाल, शेखर जोशी, सूरज तड़ागी, रविंद्र सिंह के अलावा कोच पुष्कर सिंह को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में बलवंत सिंह, कुंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, खीम सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, भुवन जोशी, प्रकाश जोशी, बृजेश जोशी, अमरनाथ नरियाल, रूप सिंह, नैन सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने सहयोग दिया।