फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों से गुजरेगा जौलजीबी-गंगासागर अभियान

Tue, 29 Sep 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का जौलजीबी से गंगासागर तक का अभियान देश के पांच राज्यों से होकर गुजरेगा। दो अक्तूबर से शुरू होने वाले इस अभियान की थीम स्वच्छता के साथ सुदृढ़ भारत की है। पूरी यात्रा नदी से होकर अपने मुकाम तक पहुंचेगी। अभियान का समापन 25 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सोनम छेरिंग ने बताया कि अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर को जौलजीबी से होगी। उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए यात्रा पश्चिम बंगाल तक जाएगी। इस दौरान करीब 25 जिलों की सीमा से लगे 2400 किलोमीटर से अधिक नदी मार्ग को तय किया जाएगा। अभियान का मकसद नदियों की सफाई, सीमा की सुरक्षा को लेकर जागरूकता और विविधता में एकता के संदेश को देना है।

अभियान के संचालक एसएसबी के संयुक्त एरिया आर्गनाइजर (जेएओ) ज्ञान चंद ने बताया कि जौलजीबी से बनबसा तक राफ्ट के सहारे और उसके बाद से गंगासागर तक मोटर वोट के जरिए अभियान चलेगा। दो अक्तूबर की रात झूलाघाट, 3 को पंचेश्वर, 4 को खेत गांव और 5 अक्तूबर को बनबसा के बाद ये अभियान उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा। अभियान दल में एसएसबी के 45 जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन


धारचूला से पटना तक भी चल चुका अभियान
नेपाल से लगी सीमा पर सुरक्षा के ऐसे अभियान एसएसबी पूर्व में भी चला चुका है। जेएओ ज्ञान चंद ने बताया कि 2013 में एसएसबी ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से बिहार की राजधानी पटना तक अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें