फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दौड़ेगी टनकपुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस

विज्ञापन
टनकपुर स्टेशन में जन शताब्दी एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते डीआरएम आशुत - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीमांत के लोगों को शुक्रवार को पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूप में नई रेल गाड़ी का तोहफा मिलने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअल माध्यम से दोपहर 1:25 बजे टनकपुर स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को डीआरएम आशुतोष पंत ने अधिकारियों के साथ टनकपुर आकर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोरोना काल से बंद रेल सेवा शुरू होने के बाद राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर रेलवे टनकपुर से दिल्ली के लिए मां पूर्णागिरि नाम से जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल दोपहर 1: 25 बजे वीडियो लिंक के माध्यम से एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि टनकपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा और नैनीताल सांसद अजय टम्टा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम ने बृहस्पतिवार को यहां आकर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन में खड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस की रैक का निरीक्षण उचित दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि एक्सप्रेस चलने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली के लिए रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
लोगों को यात्रा अवधि ने किया निराश
जनशताब्दी एक्सप्रेस के तोहफे से खुश सीमांत के लोगों को ट्रेन की यात्रा अवधि ने निराश किया है। एक्सप्रेस में टनकपुर से दिल्ली तक का सफर पौने दस घंटे का होगा, वहीं यात्रियों को चेयर में बैठे-बैठे सफर तय करना होगा। नए साल में सीमांत के अंतिम रेलवे स्टेशन टनकपुर से दिल्ली के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस की मंजूरी से लोग खुश हैं। उम्मीद थी कि जनशताब्दी के चलने से दिल्ली का सफर सात घंटे का होगा, लेकिन लोगों की उम्मीद के विपरीत जनशताब्दी में भी दिल्ली का सफर पौने दस घंटे का होगा। वहीं चेयर ट्रेन होने से लोगों को पौन दस घंटे का सफर भी चेयर में बैठकर तय करना होगा। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन चेयरें बेहद आरामदायक हैं और यात्रियों को सफर में मजा आएगा।
विज्ञापन

बनबसा के लोगों की मांग को पूरा किया
रेलवे ने जन शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में बनबसा क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया है। टनकपुर से दौड़ने वाली ट्रेन के उत्तराखंड में तीन स्टापेज निर्धारित है। टनकपुर के बाद बनबसा और खटीमा में ट्रेन रुकेगी। शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे उद्घाटन स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी, लेकिन शनिवार से यह ट्रेन नियमित रूप से टनकपुर से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। रेलवे की ओर से जारी नियमित समय सारणी के मुताबिक सुबह 11:25 बजे रवाना होने वाली यह ट्रेन 11:38 बजे बनबसा, 11:55 बजे खटीमा, 12:30 बजे पीलीभीत 1:34 बजे इज्जतनगर जं., 1:55 बजे बरेली सिटी, शाम 2:15 बजे बरेली जं. 2:39 बजे बशारतगंज, 3:00 बजे आंवला, 3:22 बजे करेंगी, 3:32 बजे डबतारा, 3:46 बजे आसफपुर, 4:10 बजे चंदौसी, 4:43 बजे राजा का साहसपुर, 5:33 बजे मुरादाबाद, रात 6:05 बजे अमरोहा, 6:26 बजे गजरौला, 6:48 बजे गढ़मुक्तेश्वर, 7:04 बजे सिम्भोली, 7:38 बजे हापुड़, 7:59 बजे पिलखुआ, 8:41 बजे गाजियाबाद, 8:54 बजे साहिबाबाद, 9:08 बजे दिल्ली शाहदरा और रात 9:35 बजे दिल्ली जं. पहुंचेगी। वहीं दिल्ली जं. से यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और शाम 4:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
12 कोचों में दो एसी और दो जनरेटर चेयरकार कोच
आज से दिल्ली के लिए दौड़ने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस में 12 चेयरकार कोच होंगे। आठ चेयरकार कोचों के अलावा दो एसी (वातानुकूलित) चेयरकार कोच तो दो जनरेटर चेयरकार कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें