चंपावत। कुमाऊंनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति के जिला संयोजक जनार्दन चिलकोटी तीन और चार मार्च को देहरादून में होने वाले साहित्य उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें उपनिदेशक उत्तराखंड भाषा संस्थान जसविंदर कौर ने पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। चिलकोटी ने बताया कि यह उनके लिए गौरव का पल है। वह जिले के साहित्य को कार्यक्रम में साझा करेंगे।