फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों में पी जा रही है दारू, खेला जा रहा है जुआ

विज्ञापन
लोहाघाट के कोरंटीन सेंटरों में दारू पीते हुए वायरल हुई प्रवासियों की फोटो। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन की ओर से बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों की ओर से की जा रही अय्याशी की वायरल वीडियो चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रवासी दारू पार्टी उड़ाने के साथ जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन गोविंद वर्मा ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए संस्थागत और होम क्वारंटीन किए जाने वाले प्रवासियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए डीएम और एसपी को पत्र लिखा है। चेयरमैन का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रवासी शराब पीने के साथ जुआ खेल रहे हैं। इन प्रवासियों की ओर से क्वारंटीन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है। डेंजर जोन से आने वाले प्रवासियों को भी परिजनों की ओर से गुपचुप तरीके से सीधे घरों को ले जाया जा रहा है। साथ ही होम क्वारंटीन किए गए प्रवासी खुलेआम बाजारों में घूमने के साथ विभिन्न दुकानों से खरीददारी कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें