फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भैरव तिराहे पर लगा जाम, एक घंटे तक थमी रही रफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नगर के भैरवा तिराहे पर यातायात अव्यवस्थित होने से वाहनों की लंबी कतारें लगीं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। नगर के भैरव तिराहे पर बुधवार को करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। देखते ही देखते भैरव तिराहे से आसपास के क्षेत्रों तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कई लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयासों से यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें