फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड के पास लगा जाम, लोग परेशान 

Fri, 29 Sep 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में पिथौरागढ़ मार्ग में हिटलर मार्केट के पास लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में आए दिन लग रहा जाम लोगों के लिए लगातार सिरदर्द बन रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को नगर में बाराकोट टैक्सी स्टैंड के पास काफी देर तक जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इस दौरान टैक्सी स्टैंड से एसबीआई के पुराने भवन के सामने, पीछे एसएसबी संगठक कार्यालय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


 एक रोडवेज की बस भी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। शहरवासी हितेश मुरारी, बसंत मुरारी, नवीन ओली, अयूब, मनोज आदि ने कहा कि लोग अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में अपने वाहनों को गलत दिशा में ले जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने कहा कि इस मार्ग में सड़क संकरी है। जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें