लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़-लोहाघाट निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर चट्टान दरकने से करीब दो घंटे तक एनएच जाम हो गया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही ठप रही। मलबे से सड़क जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच की ओर से मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह छीड़ा स्थित लीसा डिपो के पास एकाएक एनएच में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। देखते ही देखते सड़क का बड़ा हिस्सा मलबे से पट गया। मलबा आने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान फंसे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। एनएच की ओर से सड़क से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो पाया।