चंपावत। नगर में वाहनों के आड़े तिरछे पार्क करने से जाम की समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार को जीआईसी चौक से शांत बाजार तक जाम लग गया। इससे राहगीरों के लिए भी सड़क पर चलना दुश्वार रहा। जाम में रोडवेज, टैक्सी और सेना के वाहन फंस गए। जाम खुलवाने में होमगार्ड और यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि नगर में जाम लगने पर तैनात यातायात कर्मी उसे दुरुस्त करते हैं। कोई भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।