बारहमासी सड़क पर आए मलबे के कारण स्वांला में लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्वांला के पास घंटों राजमार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार को राजमार्ग सुबह नौ बजे बंद हो गया। सड़क कटिंग के दौरान अधिक मलबा आने के कारण मार्ग कई घंटों तक नहीं खुल पाया।
स्वांला के पास मलबा आने से सड़क के दोनों और दो किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। बार-बार पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण जेसीबी और पोकलैंड भी समय पर सड़क नहीं खोल पाए। पहाड़ी से मलबा गिरना बंद होने के बाद ही सड़क खुल पाई। इन दिनों घाट से टनकपुर तक बारहमासी सड़क में निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है।
सड़क कटिंग के चलते यात्रियों को चंपावत से टनकपुर पहुंचने में चार से पांच घंटे तक का अधिक समय लग रहा है। आपदा नियंत्रण कक्ष के ड्यूटी प्रभारी नरेंद्र चंद ने बताया कि सड़क कटिंग के चलते कुछ समय तक राजमार्ग बंद रहा।
इन स्थानों पर चल रहा है काम
मानेश्वर, खूना बोरा, मुडियानी, धौन, स्वांला, अमोड़ी, सूखीढांग।