फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल संस्थान के टैंकर चालक को पीटा

Thu, 23 May 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान लोहाघाट में पानी भरने का कार्य करने वाले टैंकर चालक के साथ एक अज्ञात वाहन चालक ने मारपीट कर दी। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नरसिंहडांडा धामीसौन निवासी नरेश कुमार ने लोहाघाट थाने में सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका भाई बसंत कुमार जल संस्थान में पेयजल टैंकर चालक है। वह बुधवार शाम को वाहन से मुख्य पेयजल टैंक में पानी डालकर घर की ओर लौट रहा था।
आरोप है कि कर्णकरायत के पास एक अन्य वाहन चालक ने टैंकर को रुकवाकर उसके भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 324, 506 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें