फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाला... 

Wed, 12 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाला...  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुधौरी की मां भगवती का दो दिवसीय महोत्सव देव दर्शन और पूजा-अर्चना संपन्न हो गया। इस दौरान बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पिथौरागढ़ की दर्पण कला मंच ने ‘जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाला’ से भगवती वंदना का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में नेपाली गीत ‘लट्ठी टेक्दे बोज्यो बोक दे पर लोग खूब झूमे’। दल नायक भूपेंद्र बिष्ट और बलवंत कुमार ने जौनसारी गीत और झोड़ा पेश किए। पुजारी अंबादत्त भट्ट ने पूजा-अर्चना की। देव डांगर दीवान सिंह, राम सिंह, पुष्कर सिंह, रघुराम आर्या, नंद राम ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने महोत्सव को लोक संस्कृति का संवाहक बताया। उन्होंने खेल मैदान के लिए एक लाख और धर्मशाल के निर्माण को एक लाख रुपये विधायक निधि से देने का एलान किया। विशिष्ट अतिथि सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने अपनी ओर से आयोजन समिति को 21 हजार रुपये दिए। आयोजन में संरक्षक जगदीश चंद्र शर्मा, मेला अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सांस्कृतिक संयोजक, सचिव भरत राम आर्या, पुष्कर आर्या आदि ने सहयोग किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें