फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी में बनेगी बैरक, हुआ शिलान्यास

Tue, 08 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
छमनियां स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में महानिरीक्षक (आईजी) पुनीत रस्तोगी ने जवानों के लिए बनाए जा रहे बैरकों का शिलान्यास किया। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 120 मैन बैरक से जवानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में ये जवान टेंट लगाकर रह रहे हैं। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों, द्वितीय कमान अधिकारी भानुप्रताप सिंह और उप सेनानी सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने जनता दरबार लगाकर जवानों की समस्याएं सुनीं। कहा कि हिमवीरों के सामने बहुत चुनौतियां हैं।

जवानों को विषम हालात में रहकर राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एसओ मेस, अधिकारियों और जवानों के आवासों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों के अलावा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें