चंपावत जिले के पर्वतीय हिस्सों की बिजली सोमवार दिनभर गुल रही। बिजली नहीं होने से आम लोगों से लेकर कारोबारियों को दुश्वारी हुई। साथ ही समाज कल्याण सहित विभिन्न सरकारी विभागों का कामकाज भी बाधित रहा। बिजली विभाग को फॉल्ट खोजने में ही नौ घंटे से अधिक का समय लग गया।
>> 10 घंटे में बहाल हुई चंपावत की बिजली आपूर्ति
>> बिजली ठप होने से सरकारी कामकाज प्रभावित
चंपावत जिले के चारों विकासखंडों (लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और चंपावत) में सोमवार सुबह पौने सात बजे से बत्ती गुल है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दुश्वारी हो रही है। बिजली नहीं होने से ज्यादातर सरकारी विभागों का कामकाज भी नहीं हो सका।
ऊर्जा निगम चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि बाराकोट-पिथौरागढ़ के बीच खामी आने से आपूर्ति ठप रही है। फॉल्ट को खोजने के लिए चंपावत के कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत, लोहाघाट के अशोक कुंवर व पाटी के जेई बीबी गहतोड़ी को दलबल के साथ मौके पर भेजा गया। मगर चार बजे तक फॉल्ट ही नहीं मिल सका था। फॉल्ट मिलने के बाद विभागीय टीम ने शाम पांच बजे तक खामी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी।