फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए लगानी पड़ रही है 60 किमी की दौड़

Fri, 26 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
भिंगराड़ा में अस्पताल नहीं होने से यहां के लोगों को इलाज के लिए 45 किमी दूर लोहाघाट एवं 60 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। इस स्थान पर अस्पताल की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोग लंबे समय से शासन-प्रशासन पर दबाव बनाने के साथ ही जन प्रतिनिधियों से भी फरियाद करते आ रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। किशन पाल, हरीश भट्ट, दीपक शर्मा, जीवन चंद्र, अन्ना रावत, प्रकाश नाथ, मथुरादत्त भट्ट आदि का कहना है कि 15 हजार की आबादी के बीच अस्पताल का न होना क्षेत्रीय उपेक्षा का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता है। जन प्रतिनिधियों की ओर से कोरी घोषणाएं की जाती रही हैं। ऐसे हालातों में वे आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें