फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ब्रिटिश कालीन चर्च और सिमिट्री में होंगे सुधारात्मक कार्य

Wed, 22 Oct 2025 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 एबट माउंट में ​​स्थित चर्च। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के एबट माउंट में स्थित ब्रिटिश कालीन चर्च और सिमिट्री (कब्रिस्तान) के संरक्षण कार्य किया जाएगा। शासन से 96.96 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के होने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि ब्रिटिश कालीन विरासत के संरक्षण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था कुमाऊं मण्डल विकास निगम को शासन ने प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने की अनुमति मिल गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक संरक्षण कार्य मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र किया जाएगा। इससे एबट माउंट की समृद्ध विरासत को सुरक्षित और संरक्षित किया जा सकेगा।

जेम्स माउंट ने पत्नी की स्मृति में बनाया चर्च

जेम्स माउंट ने अपनी पत्नी की याद में वर्ष 1942 में एबट माउंट पर एक चर्च बनाया था। जेम्स माउंट के नाम पर ही इसका नाम एबट माउंट पड़ा था। यहां पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। टनकपुर-तवाघाट एनएच पर स्थित एबट माउंट समुद्रतल से 2001 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक शांत और मनोरम हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। लोहाघाट से करीब आठ किमी की दूरी परइस जगह से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के शानदार नजारे दिखते हैं। यहां पर्यटक पक्षी दर्शन, ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का आनंद लेने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें