टनकपुर (चंपावत)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत न्याय पंचायत बमनजौल के राजकीय प्राथमिक स्कूल धूरा में बहुद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जंगली जानवरों से फसलों के बचाव, सोलर लाइट, पेयजल समेत अनेक समस्याएं प्रमुखता से उठी। करीब 725 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिला। ,
शनिवार को राप्रावि धूरा के मैदान में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने लोगों को सरकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया। 143 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए। एसडीएम आकाश जोशी ने 128 शिकायतों और 123 मांगों का निस्तारण मौके पर ही किया। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। मरीजों की स्वास्थ्य जांच, दवा भी दी गई। राशन कार्ड संशोधन, केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रकाश बृजवाल, तहसीलदार जगदीश नेगी, सुंदर सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
राजकीय प्राथमिक स्कूल धूरा में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम आकाश जोशी। स्रोत: सूचना
राजकीय प्राथमिक स्कूल धूरा में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम आकाश जोशी। स्रोत: सूचना