फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा की ईश्वरी ने कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य

Mon, 03 Dec 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
कामन वैल्थ गेम में कांस्य पदक जीतने वाली बनबसा की ईश्वरी जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा पचपकरिया की ईश्वरी जोशी ने कॉमनवेल्थ में कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। ईश्वरी ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक डरबन (साउथ अफ्रीका) में हुए 9वें कॉमनवेल्थ में यह पदक हासिल किया।
विज्ञापन


कराटे एसोसिएशन के सचिव भरत शर्मा और उसके कोच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार (2 दिसंबर) को ईश्वरी जोशी ने नामीबिया और मॉरीशस की टीम को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ईश्वरी चंपावत जिले से कामनवेल्थ गेम्स में पदक प्राप्त करने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

इससे पहले भी उसने आस्ट्रिया और दुबई में आयोजित विश्व कराटे प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उसके पिता मोहन चंद्र जोशी सेना से अवकाश प्राप्त हैं। वह एनएसजी में ब्लैक कमांडो रह चुके हैं। ईश्वरी के दो भाई भी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियन हैं।
विज्ञापन


ईश्वरी की उपलब्धि पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, एलायंस क्लब अध्यक्ष राज सिंह भदौरिया, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद आदि ने खुशी जता उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें