फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएडीपी के 1.20 करोड़ के कामों की निविदा प्रकाशन में हो रहा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से बीएडीपी (सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम) के 14 कामों के टेंडर की निविदा प्रकाशन में खेल करने का आरोप लगा है। जिला पंचायत ने 1.20 करोड़ रुपये के 14 कामों की निविदा बेहद कम प्रसार वाले दो समाचार पत्र में प्रकाशित कराई है। इनमें से एक साप्ताहिक समाचार पत्र है। इस वजह से अधिकतर ठेकेदारों और लोगों को इसकी भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

बीएडीपी के तहत मिले छह करोड़ में से 1.20 करोड़ के काम कराने के लिए जिला पंचायत को कार्यदायी एजेंसी बनाया गया है। जिला पंचायत ने 25 जनवरी को भी इन कामों के लिए गुपचुप तरीके से निविदा प्रकाशित कराई थी। सात फरवरी को ये टेंडर खुलने थे लेकिन लोगों के विरोध के बाद ये टेंडर निरस्त कर दिए गए। फिर से नौ फरवरी को ये टेंडर दो बेहद कम प्रसार वाले अखबारों में प्रकाशित करा दिए गए।
ये टेंडर 24 फरवरी को खुलेंगे। तल्लादेश क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि निविदा के इस तरीके से सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए संचालित बीएडीपी योजना के काम की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। इलाके के लोग इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से करेंगे।
विज्ञापन

बीएडीपी में होने हैं यह काम
प्राथमिक विद्यालय सल्ली, हरम, बस्तिया व जीआईसी टनकपुर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण, सियाला व नीड़ तल्ली में आंगनबाड़ी केंद्र, सैलानीगोठ और सल्ली में सामुदायिक भवन, उच्च प्राथमिक विद्यालय रियांसी में शौचालय और रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तरकुली में महिलाओं के लिए शौचालय, धौन से सूखीढांग तक कई शौचालय निर्माण, उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांठा में अतिरिक्त कमरों के निर्माण, ग्राम पंचायत बगौटी-डुंगरालेटी तक हल्की सड़क का काम कराना है।
जिला पंचायत को बीएडपी के तहत 14 काम कराने हैं। इसके लिए पंचायत ने नियमों के अनुसार ही निविदा प्रकाशन की प्रक्रिया अपनाई है। नियमों के तहत एक राज्य स्तरीय और एक स्थानीय स्तर के अखबार में निविदा प्रकाशित होनी चाहिए। इसी नियम को पंचायत ने अपनाया है। राजेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें