फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लैब तकनीशियन भर्ती में गड़बड़ी की जांच की जाए

Fri, 07 Jul 2023 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते लैब तकनीशियन। सवाद
विज्ञापन
चंपावत। समूह ग तकनीशियन संवर्ग की तरह राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी से नाराज अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में लैब तकनीशियन की लिखित परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर आशंका जताई गई। इसलिए निष्पक्ष जांच के बाद परीक्षा का परिणाम घोषित करने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन में एएनएम और नर्सिंग की तर्ज पर लैब तकनीशियन की भर्ती भी वर्षवार कराने की जरूरत बताई गई। ज्ञापन में सीनियर लैब तकनीशियन कैलाश भट्ट, उमेद सिंह बसेड़ा, मनोज सिंह मेहता, ललिता कार्की, अभिलाषा तड़ागी, विमलेश गहतोड़ी, चंद्रमोहन आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें