फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर लगेगी यूपीएल खिलाड़ियों की बोली

Tue, 08 Sep 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) की तर्ज पर उत्तराखंड प्रीमियम लीग (यूपीएल) के आयोजन के जरिए प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने की पहल शुरू हो गई है। आयोजकों की ओर से चंपावत वैरियर्स सहित सभी जिलों के होनहार क्रिकेटरों की टीम तैयार की जा रही है, जिसके बाद आईपीएल की तर्ज पर यूपीएल खिलाड़ियों की बोली लगेगी। मंगलवार को गोरलचौड़ मैदान में चंपावत वैरियर्स के लिए छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। कोच जय अरोड़ा के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में चार बॉलर और दो बल्लेबाज हैं तथा अन्य खिलाड़ी रणजी खेले या अन्य राज्यों के होंगे।
विज्ञापन


यूपीएल के आयोजक अजबपुर यंग स्टार क्रिकेट क्लब देहरादून के अध्यक्ष अनिल डोभाल के अनुसार चयनित खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल 11 से 13 सितंबर तक देहरादून में होगा तथा 15 सितंबर को खिलाड़ियों की बोली लगेगी। उसके बाद यूपीएल टूर्नामेंट का आयोजन 27 सितंबर से 20 अक्तूबर तक देहरादून में होगा। उन्होंने बताया कि एक टीम 11 मैच खेलेगी। मंगलवार को हुए खिलाड़ियों के चयन में जय अरोड़ा, अरविंद सजवाण, सुमित डोभाल, मुकेश भंडारी आदि शामिल रहे।

यूपीएल में प्रतिभाग करेंगी प्रदेश की 12 टीमें
देहरादून में 27 सितंबर से होने वाले यूपीएल टूर्नामेंट में प्रदेश भर की 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिनमें चंपावत वैरियर्स के अलावा देहरादून स्मैशर, चमोली पेंथर, बागेश्वर बुल्स, पिथौरागढ़ स्ट्राईकर्स, रुद्रप्रयाग लायन, पौड़ी रायडर, गौमुख इलेवन, हरिद्वार नागाज, नैनीताल टाइगर, अल्मोड़ा थ्रेसर और टिहरी टायटन की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें