फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मल्ली मादली में आंतरिक मार्ग बदहाल

Wed, 21 May 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगरपालिका के मल्ली मादली वार्ड में आंतरिक सड़क बदहाल है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की करीब हजार से अधिक की आबादी को आवाजाही में मुश्किल होती है। सबसे अधिक समस्या दोपहिया वाहन चालकों को होती है। आंतरिक मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि बाइक सवारों को संभलकर चलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग को ठीक करने की जरूरत है। सड़क लंबे समय से बदहाल होने से उनके लिए चलना आसान नहीं है। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि नगर में आंतरिक मार्गों को सुधारने का काम किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें