फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस ने झटकी फुटबाल चैंपियनशिप

Sun, 29 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस स्कूल की ओर से आयोजित दो दिनी इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। सेंट फ्रांसिस ने फाइनल में केंद्रीय विद्यालय एक को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन फाइनल मैच में सेंट फ्रांसिस के खिलाड़ियों का पहले हॉफ से ही दबदबा रहा। टीम के राजेंद्र एवं पवन ने एक-एक गोल दागकर दो गोल की बढ़त दिलाई। केंद्रीय विद्यालय की टीम के खिलाड़ी अंतिम क्षणों तक एक भी गोल नहीं कर पाए। इस तरह सेंट फ्रांसिस के खिलाड़ी राजेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ राजेंद्र सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने विजेता-उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

रेफरी विनय नगरकोटी, लाइनमैन रविंद्र सिंह, कमल रहे। समापन अवसर पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रबंधक ब्रदर सोजन, प्रधानाचार्य ब्रदर एंथनी, कल्पना धामी, सुभाष पांडेय, लक्ष्मण सिंह पाटनी, अर्पित शर्मा, अनंत, दीपक, पीतांबर, जेम्स, गौरव खोलिया, दीपक जुकरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें