अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी करते एलआईसी कर्मचारी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। तीन सूत्री मांगों के लिए बीमा कर्मियों ने एक दिनी कार्य बहिष्कार किया। बृहस्पतिवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन ने मांगों को अपना समर्थन दिया।
बीमा कर्मचारी संघ के लोहाघाट शाखाध्यक्ष हिमांशु नितवाल और सचिव खुशाल सिंह के नेतृत्व में बीमा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। वक्ताओं का कहना था कि एलआईसी में आईपीओ जारी करने, बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने के विरोध और कर्मचारियों के वेतन के पुनर्निर्धारण में हो रही देरी के चलते कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र भट्ट, महेश गंगवार, संगीता आदि शामिल रहे। (संवाद)