फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा के कार्य जल्द कराने के निर्देश

Tue, 16 Sep 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बादल उमड़ने और अधिक बारिश की आशंका से छीनीगोठ के बाढ़ प्रभावित सहम जा रहे हैं। बीते दिनों कई लोगों को आपदा कैंप में रहना पड़ा था। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी और उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने रविवार देर शाम को हुड्डी नदी से बाढ़ प्रभावित छीनीगोठ क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने मौके से ही दूरभाष पर कार्यदायी संस्थाओं से बात कर जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जिपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बताया कि नदी के रुख बदलने के कारण भू-कटाव हो रहा है। जिपं उपाध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं गईं जिनका जल्द निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


बनबसा में 24 मिमी बारिश दर्ज
बनबसा/चंपावत। बनबसा में पिछले 24 घंटों में 24 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई। एक जून से अब तक क्षेत्र में 2193 मिमी बारिश हो चुकी है। सोमवार को दोपहर 12 बजे शारदा का जलस्तर 71,517 क्यूसेक रहा। इधर, चंपावत में सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच रुक-रूककर हल्की बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। काफी समय तक पूरे क्षेत्र में कोहरा भी छाया रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें