फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राफ्टिंग आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाने के निर्देश

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में राफ्टिंग डेमो खेल को लेकर पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डीएम नवनीत पांडे और एसपी अजय गणपति ने सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को राफ्टिंग डेमो को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर डीएम और एसपी ने थाना टनकपुर में राष्ट्रीय खेलों में लगे सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग की। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा में लगे पुलिस बल को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुचने, प्रतियोगिता स्थल की पूर्व में सघन एंटी सबोटाज चेकिंग कराए जाने, अग्नि सुरक्षा की सभी व्यवस्था करने, प्रतियोगिता स्थल के बाहर अनावश्यक भीड़ न होने देने, भीड़ नियंत्रण करने के लिए पूर्व से ही तैयारी किए जोन, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग बनाए जाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों को नियुक्त करने, कार्यक्रम स्थल पर आपराधिक तत्वों आदि की गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखे जाने संबंधी भी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें