फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों को दी गई किसी तरह का विवाद न करने की हिदायत

विज्ञापन
चंपावत में टैक्सी चालकों को जानकारी देते टैक्सी यूनियन पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टैक्सी यूनियन की ओर से टैक्सी चालकों के बीच आपसी विवाद से संबंधित घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने की हिदायत दी गई। कहा गया कि शराब पीकर यात्री वाहन चलाने वाले टैक्सी चालकों का यूनियन किसी भी प्रकार की सहायता नहीं करेगी। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में एसपी लोकेश्वर सिंह की ओर से यूनियन के पदाधिकारियों को सख्त हिदायत जारी की गई हैं। इसके बाद यूनियन की ओर से सभी टैक्सी चालकों को आपस में किसी तरह का विवाद नहीं किए करने और यात्रियों के साथ मित्रता पूर्वक वार्तालाप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि हर मार्ग के लिए नंबर सिस्टम लागू किया गया है। इसी के आधार पर ही टैक्सी चालक वाहनों का संचालन करें। इस मौके पर कुमाऊं टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने बताया कि यूनियन के नियमों का पालन नहीं करने वालों को यूनियन से बाहर किया जाएगा। इस मौके पर पवन जोशी, हरीश जोशी, दीपक, कमल सिंह, जीवन राम, लक्ष्मण सिंह तड़ागी, चरण दत्त, मनोज कुमार, प्रकाश जोशी आदि टैक्सी चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें