फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले के विद्यालयों में ईट राइट स्कूल नामित करने निर्देश

Thu, 19 Mar 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, मिलावट नियंत्रण और पोषण जागरूकता की समीक्षा की गई। डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरीक्षण अभियान, नमूनों की जांच और मिलावटखोरों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले भर के विद्यालयों में ईट राइट स्कूल नामित करने, प्रमाणित विद्यालयों और उनके प्रधानाचार्यों को पुरस्कृत करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, डीएसओ प्रियंका भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें