फैंसी ड्रेस में अंशिका, प्रथम ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा पर्व के अवकाश से पहले एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में बच्चों की रामलीला प्रतियोगिता और रामलीला पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सब जूनियर वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अंशिका चंद, खुशी कश्यप, विवेक भट्ट क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम गोस्वामी, ज्योति राणा, पवन सामंत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में सुनीता चंद, गीता वर्मा, पूजा जोशी, मीनाक्षी शर्मा, दिव्या खोलिया, रितू देउपा शामिल थे। प्रधानाचार्य सुनीता चंद ने बच्चों को भगवान राम की लीला से प्रेरणा लेकर आदर्श जीवन जीने की शिक्षा दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, सीपी शर्मा, आशा चंद, कमलेश यादव, रवि चंद आदि मौजूद थे।