फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणादायक पहल:पहले मानदेय को गरीब छात्र-छात्राओं में बांटा

विज्ञापन
बाराकोट के राप्रावि इजडा में छात्रा को पुरस्कृत करते नगेंद्र जोशी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के पम्दा गांव निवासी और लड़ीधूरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के बड़े पुत्र देवेश जोशी ने अपने पहले मानदेय को आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को समर्पित किया है। देवेश दिल्ली कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र हैं। इन दिनों वह दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन के प्रोजेक्ट में इंटर्नशिप कर रहे हैं, जहां से उन्हें 20 हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है।
विज्ञापन

देवेश ने अपने पहले मानदेय को निर्धन बच्चों के नाम करने का फैसला किया। इसकेतहत देवेश के पिता नगेंद्र ने उच्च प्राथमिक विद्यालय इजड़ा के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बीईओ रमेश राम लोहिया की मौजूदगी में विद्यालय की छात्रा ज्योति गड़कोटी और मैथ्स विजार्ड में प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र आशीष बोहरा को नगेंद्र 11-11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षण सामग्री बांटी। प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा और अभिभावकों ने देवेश की पहल का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक खीम राम, कैलाश चंद्र जोशी, दान सिंह दरियाल, सुनीता कालाकोटी, कल्पना जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें