चंपावत। डीएम मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के कई रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल्स और जनरल स्टोरों का निरीक्षण अभियान चलाया। इसमें स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण और बिक्री की गुणवत्ता की जांच की और पेय पदार्थों के नमूने लिए।
शुक्रवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और मिल्क शेक के दो नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे। साथ ही खाद्य कारोबारियों को कोल्ड ड्रिंक्स और पानी को तेज धूप में न रखने के लिए निर्देशित किया ताकि इनकी गुणवत्ता प्रभावित न हो। इसके अतिरिक्त जिन प्रतिष्ठानों में नॉनवेज खाद्य सामग्री बेची जा रही है, उन्हें वेज और नॉनवेज का उल्लेख अपने साइन बोर्ड पर करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को भ्रम की स्थिति का सामना न करना पड़े। इस दौरान दल में प्रभारी अभिहीत अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, सहायक दिनेश फर्त्याल मौजूद रहे। संवाद