फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दवाओं के बिलों की जांच की

Mon, 26 May 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत नगर के मडिकल स्टोरों में निरीक्षण करती टीम। स्रोत सूचना
विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते और ड्रग इंस्पेक्टर शनीरज, ड्रग इंस्पेक्टर हर्षिता, वरिष्ठ फार्मासिस्ट अधिकारी भूपेश जोशी ने नगर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार को टीम ने खर्कवाल मेडिकल स्टोर शांत बाजार, चेतन मेडिकल स्टोर, खर्कवाल मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवाओं और उनकी बिक्री की जांच, एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण की जांच, मरीजों को बेची जाने वाली दवाओं के पक्के बिलों की जांच, मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट के लाइसेंस और उनकी वास्तविक रूप से कार्य किए जाने की जांच की गई। निरीक्षण में जो कमियां पाई गईं उनमें सुधार करने के निर्देश दिए। मरीजों को एक्सपायरी दवाओं के प्रति जागरूक रहने और पक्का बिल प्राप्त करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें