फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने लिया जोड़ मेले की तैयारियों का जायजा

Thu, 15 May 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय ने आगामी नौ से 11 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जोड़ मेले की तैयारियों के दृष्टिगत सूखीढांग से रीठा साहिब तक मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सड़क मार्ग, पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
डीएम ने सड़क किनारे निर्मित शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। डीएम ने सड़क निर्माण विभाग को सूखीढांग से डांडा मीनार रोड के डामरीकरण कार्य और जल संस्थान को सूखीढांग में एक पानी का टैंकर तैनात करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चूना छिड़काव, मार्ग से पत्थरों की सफाई, क्रैश बैरियर की स्थापना और सुरक्षात्मक कार्य 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंगर वाले स्थानों में श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल टॉयलेट और पेयजल निगम को लंगर वाले स्थान में पेयजल टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

यहां एसडीएम नितेश डांगर, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें