फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक इकाई की सुरक्षा में मुस्तैद हैं सीआईएसएफ जवान : डीआईजी

Sat, 05 Jul 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सीआईएसएफ के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह ने बनबसा एनएचपीसी स्थित टनकपुर पॉवर स्टेशन में सीआईएसएफ बल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर बल के काम करने के तरीकों की जानकारी ली। अपने मातहतों को पावर स्टेशन की सुरक्षा में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के उत्तरी क्षेत्र दिल्ली से आए डीआईजी सुनील कुमार सिंह के बनबसा पहुंचने पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां पहुंचने पर एसी राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सीआईएसएफ के बनबसा कार्यालय, बैरेक, मैस, आवासीय परिसर, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की समस्याएं भी जानीं। डीआईजी ने अपने मातहतों को पॉवर स्टेशन की सुरक्षा के तहत सदैव अलर्ट रहने के लिए कहा। उन्होंने जवानों को अपनी जिम्मेदारियां निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। कहा कि वर्तमान समय में औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा आवश्यक हो गई है। कई अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर क्राइम से बचने के लिए कहा।
सुरक्षा व्यवस्थाओं में ड्रोन के गलत उपयोग के संबंध में बताकर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचपीसी कार्यालय परिसर, पावर हाउस, बैराज, सिल्ट इजेक्टर, पॉवर चैनल आदि का भी निरीक्षण किया। टनकपुर पॉवर स्टेशन प्रबंधन के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधों पर चर्चा की। इसमें पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी दो दिनी दौरे के बाद शनिवार को वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें