चंपावत। जिले के कोट अमोड़ी गांव के भलुवागाड़ी तोक में बीते दिनों मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का एनएच और राजस्व टीम ने निरीक्षण किया। शनिवार को धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में एनएच एई एनसी टम्टा, राजस्व निरीक्षक अनुज उप्रेती और अमीन रामी राम ने भलुवागाड़ी घटना स्थल का निरीक्षण किया। बीते दिनों मूसलाधार बारिश से तोक के मोहन चंद्र, जगदीश चंद्र, कृष्ण चंद्र, हेतराम, जगदीश चंद्र, मनोहर दत्त, हेतराम भट्ट, बलदेव भट्ट, शंकर दत्त सहित अन्य ग्रामीणों के आवास खतरे की जद में आ गए थे। बारिश से मलबा आवासीय भवनों के अंदर तक आ गया। मलबे के कारण उनके खेत बर्बाद हो गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट, बलदेव भट्ट, ललित भट्ट, मनोहर भट्ट, हेतराम भट्ट, बलदेव भट्ट, बेनीराम भट्ट, कृष्ण चंद्र भट्ट आदि लोग मौजूद रहे। संवाद