फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गंदगी और शौचालय की जर्जर हालत पर विधायक नाराज

Fri, 27 Jun 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते विधायक खुशाल सिंह अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी और प्रसूता कक्ष के शौचालय की जर्जर हालत पर विधायक ने नाराजगी जताई। चिकित्सकों ने अस्पताल में पेयजल संकट की जानकारी दी। इस पर विधायक अधिकारी ने जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट को निर्देशित कर अस्पताल में पानी के टैंकरों से आपूर्ति सुनिश्चित करने, पुरानी पेयजल लाइन की मरम्मत कार्य भी तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। चिकित्साधीक्षक ने अस्पताल में स्वच्छक और वार्ड ब्वॉय की कमी के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विधायक ने शौचालय का पुनर्निर्माण कराने और अस्पताल की सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. देवेश चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें