फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के डीआईजी ने किया बनबसा सीमा का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी के डीआईजी एमएम कांडपाल ने बनबसा स्थित एसएसबी 57वीं वाहिनी की ई कंपनी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया और एपीएफ नेपाल के अधिकारियों से सीमा एवं कोविड नियंत्रण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने एसएसबी के जवानों और अधिकारियों से उनकी समस्याओं आदि के बारे में भी मालूमात की।
रानीखेत से आए एसएसबी के डीआईजी एमएम कांडपाल ने शनिवार को 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी की मौजूदगी में जवानों से उनकी ड्यूटियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने जवानों को दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठा से पूरा कर कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम से सीमा पर होने वालीं गतिविधियों की जानकारी लेकर उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
चेकपोस्ट निरीक्षण बाद उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/7/1 से भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया। सीमा पर उन्होंने नेपाल एपीएफ के अधिकारियों से मुलाकात कर कोविड 19 के चलते सीमा पर आवागमन की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने नेपाली अधिकारियों से मानव तस्करी आदि अपराधों को रोकने पर चर्चा की। उन्होंने सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों को तालमेल बना अपराधों पर नियंत्रण का सुझाव दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें