फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया

विज्ञापन
चंपावत में निर्वाचन विभाग के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर और अन्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने निर्वाचन विभाग के निर्माणाधीन भवन व ईवीएम रखने के वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके जोशी को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए बेहतर गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने निचली तल से ऊपरी तल तक बन रहे हॉलों का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि मई माह के अंत तक निर्माणाधीन भवन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन भवन में बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय पर सुचारु रूप से करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, शंभू प्रसाद सती, निखिल, प्रियरंजन कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें