फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत

Wed, 03 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
मृतक हीरा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 16 जुलाई को मारपीट के दौरान घायल हुए छतोली गांव के एक युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई।  
विज्ञापन


मृतक के पिता प्रहलाद सिंह ने 18 जुलाई को राजस्व पुलिस में अन्नू अधिकारी, केशर सिंह और अन्य के खिलाफ बेटे के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्व उप निरीक्षक राकेश फर्त्याल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे अब 302 में बदला जा रहा है। राजस्व उप निरीक्षक के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 


चौमेल मउ गांव में 16 जुलाई को छतोली गांव निवासी हीरा सिंह (31) पुत्र प्रहलाद सिंह अपने वाहन से सवारियों को छोड़ने मउ गांव गया था। घर लौटते समय हीरा सिंह के वाहन से एक कुत्ते का पांव दब गया था। इसे लेकर ग्रामीणों और हीरा सिंह के बीच कहासुनी हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बीच बचाव करते हुए चालक को अपने घर ले जाकर सुला दिया। बाद में कुछ लोगों ने कमरे में घुसकर हीरा सिंह के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हीरा सिंह के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले गंभीर हालत में हीरा को खटीमा ले गए। वहां से दिल्ली रेफर किया गया। मंगलवार शाम को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार हीरा का शव लोहाघाट पहुंचा। लोहाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम करावाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार ऋषेश्वर घाट में किया गया। भगवान बिष्ट, हेमंत पंवार, गोपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, भीम सिंह आदि ने प्रशासन से मामले की जांच रैगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें