फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुंगरखाल में खेत में मिला घायल तेंदुआ

Tue, 17 Feb 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंगरखाल के खेत में पड़ा घायल तेंदुआ। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के सुंगरखाल में एक खेत में घायल नर तेंदुए मिला है। ग्रामीणों ने वन विभाग तेंदुए के मिलने की जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर इलाज के लिए वन विभाग छीड़ा चौकी पहुंचाया। घायल तेंदुए की उम्र करीब चार साल बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को काली कुमाऊं रेंज के वन रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि सुंगरखाल गांव के पास एक खेत में तेंदुए पड़ा हुआ है। वह कोई हरकत नहीं कर रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू कर छीड़ा चौकी पहुंचाया। यहां पशु चिकित्सक ने घायल तेंदुए का इलाज शुरू किया। तेंदुए को रेस्क्यू करने वन विभाग के प्रकाश गिरी, नंदा बल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र त्रिवेदी, दीवान, किशन आदि रहे।
एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि तेंदुआ किसी शिकार का पीछा करते हुए कही पहाड़ी से गिरा है। उसके शरीर के पिछले हिस्से में कोई हलचल नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गिरने के चलते तेंदुए के पिछले हिस्से में हिस्से में गुम चोट आई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के स्वस्थ होने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर भेज दिया जाएगा। फिलहाल उसका इलाज चल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें