फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल्थी के पास बेकाबू कार नदी में समाई, चाचा-भतीजा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के दौला गांव निवासी दीपक भट्ट (27) पुत्र भोपाल भट्ट अपने भतीजे मुकुल कापड़ी (20) पुत्र आनंद कापड़ी के साथ अपनी कार (आरजे 13/पीसी 2370) से झनकट खटीमा में अपने दोस्त की शादी में जा रहे थे।
विज्ञापन

दीपक फौज में है और इन दिनों छुट्टी में घर आया था। चल्थी पुल के आगे पहाड़ की कटिंग का काम चल रहा था, इस दौरान अन्य वाहनों से आगे निकलने के चक्कर में कार बेकाबू होकर लधिया नदी में गिर गई।
वहां काम कर रहे आरजीबीएल कंपनी के मजदूरों और चल्थी चौकी पुलिस ने दोनों लोगों को निकाला। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि दीपक की हालत ठीक है, जबकि मुकुल के सिर में अधिक चोट होने से प्राथमिक इलाज के बाद मुकुल को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें