फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर 108 एंबुलेंस में जन्मा शिशु

विज्ञापन
आपात सेवा 108 एंबुलेंस में जन्मे गोविंदी देवी के बेटी के साथ स्वास्थ्य कर्मी पूजा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। होली के दिन आपात चिकित्सा एंबुलेंस 108 गर्भवती महिला के लिए वरदान बनी। पंचेश्वर क्षेत्र के खीड़ी गांव निवासी गणेश राम की पत्नी गोविंदी देवी (26) को होली पर 29 मार्च को प्रसव पीड़ा हुई। लोहाघाट से मौके पर पहुंची एंबुलेंस गोविंदी को पंचेश्वर लोहाघाट अस्पताल लेकर आ रही थी लेकिन रास्ते में गोविंदी की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। इसलिए एंबुलेंस की इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) पूजा और पायलट मदन ने एंबुलेंस रोक कर सुरक्षित प्रसव कराया। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि गर्भवती ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस में एक सप्ताह में यह पांचवां प्रसव है। दो वर्ष में इन एंबुलेंसों में 48 प्रसव हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें