फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा अम्मा भोजनालय में बनेगा मैन्यु चार्ट

Sun, 22 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा अम्मा भोजनालय में अब हर हफ्ते का मैन्यु बनाया जाएगा, जिस पर प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन का उल्लेख होगा। इस सूची को भोजनालय में चस्पा भी किया जाएगा। ये निर्देश रविवार को मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती ने भोजनालय के संचालक गिरधर सिंह फर्त्याल को दिए।
विज्ञापन


साथ ही बनाई जा रही भोजन सामग्री की मात्रा और अन्य ब्यौरा को दर्ज करने के लिए रोज का रजिस्टर बनाने को कहा गया है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सब्जी, दाल आदि को भी भोजनालय में उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने भोजनालय संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी भी ली। दौरे में जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी, डीआईओ एनएस बिष्ट, डीटीओ आरएस ऐरी आदि मौजूद थे।

अब रविवार को नहीं खुलेगा भोजनालय
19 नवंबर से शुरू इंदिरा अम्मा भोजनालय को मात्र चार दिन हुए हैं, लेकिन यहां सस्ती थाली का उपयोग करने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है। रविवार को मात्र 65 लोगों ने यहां भोजन किया। ये संख्या चार दिनों में सबसे कम है। 19 नवंबर को 100, 20 नवंबर को 118 और 21 नवंबर को 110 लोगों ने 25 रुपये में मिलने वाली थाली का उपयोग किया। भोजनालय के संचालक गिरधर सिंह का कहना है कि रविवार को बाजार बंद रहने से भोजन करने वालों की आमद कम रही। ऐसे में अब  रविवार को साप्ताहिक बंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें