फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य का सांकेतिक बहिष्कार

Sat, 18 Apr 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों की भर्ती के विरोध में शनिवार को यहां बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने आधा घंटे मूल्यांकन कार्य का सांकेतिक बहिष्कार किया। उन्होंने गेस्ट टीचरों के बजाय पूर्णकालिक शिक्षकों की भर्ती की मांग उठाई है।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर मूल्यांकन केंद्र राधेहरि राजकीय इंटर कालेज में एकत्र हुए मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने जिलामंत्री कीर्ति चंद्र गहतोड़ी की अगुवाई में आधा घंटा कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने योग्यता रखने वाले शिक्षकों की एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति करने, पदोन्नति के बाद एलटी में रिक्त पदों पर विषयाधिक्य पदों के शिक्षकों का समायोजन उनसे पांच विद्यालयों के विकल्प मांगकर नियुक्ति की जाए, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदो पर शत प्रतिशत पदोन्नति करने और प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में पांच वर्ष की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई है। कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन करने वालों में कमल राजन, सतीश जोशी, एनडी जोशी, बीएन उपाध्याय, पल्लव जोशी, नरेश राय, वेदप्रकाश पंत, कमल गहतोड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें