फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल में है सांस्कृतिक एकरूपता

Sun, 17 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरेला क्लब के उत्तरायणी मेले का पड़ोसी देश नेपाल के कांग्रेसी सांसद बहादुर थापा ने भी देर रात तक आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत में संस्कृति की एकरूपता है, जिसके चलते दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता होने के साथ ही अटूट दोस्ती भी कायम है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम मेले में पहुंचे नेपाल के सांसद थापा का हरेला क्लब के लोगों ने जोरदार स्वागत कर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कुमाऊंनी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से सांसद थापा खासे गदगद हुए। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शायद ही कोई ऐसा कार्यक्रम होता है, जिसमें दोनों देशों की लोक संस्कृति की छलक न दिखाई पड़े। मधेसी आंदोलन के चलते दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ने की आशंका पर सांसद थापा ने कहा कि नेपाल में संकट मधेसी आंदोलन की वजह से पैदा हुआ है और इसमें भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सांसद थापा के साथ कंचनपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी शंकर चंद भी आए थे।

इस दौरान क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, सचिव अजय गुरुरानी, देवी दत्त भट्ट, डा. वीके जोशी, दीनदयाल धामी, एडवोकेट शंकर गड़कोटी, एडवोकेट एलडी गहतोड़ी, प्रदीप देउपा, डा. जेबी चंद, कैलाश गहतोड़ी, कैलाश गड़कोटी, दीपक चंद, एडवोकेट विजय चंद, व्यवसायी बीरू चंद, डा. दिनेश चंद्र पाठक, डा. प्रेम सिंह खड़ायत, हेमंत कलखुड़िया, नवीन जुकरिया, देवकी नंदन जोशी, किशोर खर्कवाल, दिग्विजय तड़ागी, हरीश हैसियत, उमेश गड़कोटी, करम सिंह खाती, राजेंद्र खर्कवाल, लक्ष्मण सिंह बोहरा, उमेद नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें