फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा निर्धारण जून तक होगा

Thu, 13 Apr 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
नेपाल के महेंद्रनगर में आयोजित बैठक में भारत नेपाल के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बुधवार को दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यूपी के लखीमपुर खीरी से सटी नेपाल सीमा पर हुए विवाद को सुलझाने पर लिखित सहमति बनी। साथ ही तय किया गया कि जून तक सीमा निर्धारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ मार्च को यूपी के लखीमपुर खीरी से सटी नेपाल की सीमा पर हुए विवाद को सुलझाने को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की बुधवार को महेंद्रनगर में बैठक हुई। यूपी के लखीमपुर खीरी के ग्राम बसही में हुई घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने और सीमा विवाद को आपसी सहमति से सदैव के लिए समाप्त करने को लेकर सहमति बनी। तय किया गया कि जून 2017 तक दोनों देशों के सर्वेक्षण विभाग सीमा पर विवादित स्थलों का सर्वे कर सीमाओं का निर्धारण कर लेंगे। इस पर सहमति जतातेे हुए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लिखित समझौता हुआ। बसही में हुई घटना पर खेद भी जताया गया। बैठक में भारत से यूपी के लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी आकाश दीप, एसपी मनोज कुमार झा, डीएफओ दिव्या, सर्वे आफ इंडिया के केबी खत्री, नदीम अहमद, नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) मनोहर प्रसाद खनाल, एसपी सुशील कुमार भंडारी, सर्वे आफ नेपाल के केशव राज लेखक, टनकपुर के एसडीएम अनिल कुमार चन्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें