फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर पेट्रोलिंग की

Wed, 11 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी और नेपाल के एपीफ जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव के तहत भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों को खास सतर्क और चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को भारत-नेपाल सीमा का हाल जानने को एसएसबी ने नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की। चुनाव तक सीमा पर रेड अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर एसएसबी जवानों ने नेपाल की एपीएफ के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा का हाल जाना। बनबसा स्थित एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सुमन सौरभ और नेपाल एपीएफ के गड्डा चौकी प्रभारी नेत्रा केसी के नेतृत्व में दोनों देशों के जवानों ने सीमा की निगरानी की।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वालों से कड़ी पूछताछ कर उनके सामान की सघनता से तलाशी ली गई। सीमा पर आवाजाही करने वालों को चुनाव आचार संहिता के बारे में भी बताया जा रहा है। संयुक्त पेट्रोलिंग में एसएसबी के एएसआई जसवंत, गंभीर सिंह, अखिल विजय, दीपक, महेश के अलावा नेपाल एपीएफ के देवराज जोशी, गणेश कुंवर, किशन बिष्ट के अलावा जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें